बहादुरगढ़। केएलजी हाउसिंग सोसायटी के एक फ्लैट में लिंटर का मलबा गिरने से महिला घायल हो गई। जबकि पास में खेल रही तीन साल की बाल बाल बच गई। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बच्ची दहशतजदा है। लोगों ने फ्लैटस के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आरोप लगाए हैं।
केएलजे हाउसिंग सोसायटी में टावर नंबर 5 के फ्लैट नंबर 204 में शनिवार सुबह नौ बजे ये हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार फ्लैट में रहने वाली महिला वंदना रसोई में भोजन बना रही थी।
तभी लिंटर का मलबा नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से उनके सिर और शरीर के कई अंगों पर चोटें आई हैं। फ्लैट निवासी अभय चौहान ने बताया कि उनकी माता वंदना चौहान के सिर पर लिंटर गिरने की वजह से वह घायल हुईं।गनीमत यह रही कि उनके साथ ही फर्श पर खेल रही उनकी तीन वर्षीय बच्ची सेजल इसकी चपेट में नहीं आई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मां को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बच्ची इस घटना के बाद डरी और सहमी हुई है।
पहले भी सोसायटी के लोगों ने अधिकारियों को कराया अवगत
केएलजे हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी सोसायटी अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया था और मेंटेनेंस के लिए कहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब महिला इस जर्जर बने लेंटर की चपेट में आ गई है। इसका जिम्मेदार कौन होगा। अभय चौहान ने बताया कि केएलजे सोसायटी के अधिकारियों को उन्होंने फ्लैटों में सीलन, लैंटर गिरने समेत अनेक समस्याएं बताई थी। बीच-बीच में उनको ठीक भी किया गया, लेकिन उसमें निर्माण सामग्री घटिया स्तर की लगी होने की वजह से ये समस्या बनी है।