फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरिओम की भैंस ने 50 किलो दूध देकर बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
-फोटो 91 : मांडोठी निवासी हरिओम अपनी भैंस के साथ। स्रोत स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडौठी के पशुपालक हरिओम की दो भैंसों ने दूध उत्पादन में अपनी खास पहचान बनाई है। दूध की रिकॉर्डिंग के दौरान एक भैंस ने औसतन 50.880 किलोग्राम और दूसरी ने 43.546 किलोग्राम दूध प्रतिदिन दिया। दोनों भैंसों के बेहतर दूध उत्पादन के चलते पशुपालक हरिओम को पहला पुरस्कार मिला है। पशुपालन विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अधिक दूध देने वाली भैंसों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 2 से 4 नवंबर तक गांव मांडौठी के राजकीय पशु चिकित्सालय में दूध की रिकॉर्डिंग की गई। इस दौरान दोनों भैंसों के दूध को चार चरणों में मापा गया। पशुपालक हरिओम ने बताया कि पहली भैंस ने चार चरणों में क्रमश: 24, 26.380, 24.300 और 25.640 किलोग्राम दूध दिया। इस तरह उसका कुल दूध उत्पादन 76.320 किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि औसत 50.880 किलोग्राम प्रतिदिन रहा।
इसी प्रकार दूसरी भैंस ने चार चरणों में 22.400, 21.300, 19.740 और 24.280 किलोग्राम दूध दिया। इसका कुल उत्पादन 65.320 किलोग्राम रहा और औसत 43.546 किलोग्राम प्रतिदिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 25 किलोग्राम से अधिक दूध देने वाली श्रेणी में एक भैंस को क्वालिफाइड दर्शाया गया है। रिकॉर्डिंग के दौरान दोनों भैंसों के कटड़ों का विवरण भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें