फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस व परिषद हुई गंभीर

Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/बहादुरगढ़,अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस व परिषद हुई गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद गंभीर मूड में दिखी। सुबह से दोपहर तक संयुक्त रूप से दोनों टीमों ने अतिक्रमण से जूझने वाले मार्गों व बाजारों में कार्यवाही की। प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमण फैलाने वाले दुकानों में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने सामान को समेटता दिखा। इस कार्यवाही के बाद बाजार भी बेहद खुले-खुले नजर आए।

गंभीर हो गए थे हालात
रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड, मेन बाजार या फिर नजफगढ़ रोड, इन सभी मार्गों पर फैले अतिक्रमण ने व्यवस्था बिगाड़ रखी है। रेलवे रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों/अतिक्रमण से तो यहां हालात गंभीर बने रहते हैं। यहां लोग अपनी दुकानों के काफी बाहर तक सामान लगाते हैं। पक्के कब्जे कर रखे हैं। इसके बाद रेहड़ी व छोटे दुकानदार खड़े हो जाते हैं। ग्रिल के साथ बनाई गई पैदल राहगीरों की पगडंडी पर भी सामान लगा रहता है, जिस कारण लोगों को पैदल चलने की भी जगह नहीं मिलती। बार-बार हिदायतों के बावजूद जब दुकानदार नहीं मानें तो शनिवार को ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद ने एक्शन ले ही लिया। पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा और एसडीएम मनीषा शर्मा के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


दुकानदारों में हड़कंप
ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील की अगुवाई में चली यह कार्यवाही झज्जर रोड मोड़ से शुरू हुई। झज्जर रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, रेलवे रोड और नजफगढ़ रोड पर अभियान चला। पुलिस व परिषद की टीमों की दस्तक से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हर कोई दुकानदार बाहर रखे सामान को भीतर करता नजर आया। रेलवे रोड पर अधिकारियों की विशेष नजर रही। रेलवे मोड़ से लेकर गंदे नाले तक एक-एक दुकानदारों को चेतावनी दी गई। यहां कुछ दुकानदार टीम में शामिल कर्मचारियों का विरोध भी करने लगे, मगर पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद शांत हो गए। दोपहर तक चली इस कार्यवाही का नतीजा ये रहा कि अतिक्रमण व जाम से बुरी तरह जूझने वाला रेलवे रोड बेहद खुला और साफ-सुथरा नजर आया। आमजन ने भी प्रशासन की इस मुहिम ही सराहना की और आगे भी इसे चलाते रहने की मांग की।

यह भी समस्या
दरअसल, बाजारों में अतिक्रमण पर पूरी तरह से शिकंजा न कसने के कई कारण है। परिषद बेहद कम कार्यवाही करती है और पुलिस के पास दुकानदारों के चालान करने की अथारिटी नहीं है। पिछले दिनों जब पुलिस ने रेलवे रोड पर दुकानदारों पर कार्यवाही की थी तो यहां हालात सुधर गए थे, मगर राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण फिर से व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि बाजारों के दुकानदारों को अतिक्रमण न फैलाने की हिदायत दे दी गई हैं। यदि अब भी दुकानदार नहीं मानें तो जुर्माना को किया जाएगा ही, सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। आमलोग भी सड़कों बेतरतीब ढंग से वाहन न खड़े। शहर को सुंदर और जाम मुक्त बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इसलए लोग पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें