संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अर्नव चाहर को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 49.4 ओवरों में 249 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में निखिल तहलान ने 112 गेंदों में सात चौकों व एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अर्नव चाहर व यश शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 38.5 ओवरों में सात विकेट पर 253 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में शशांक ने 34 गेंदों में आठ चौकों व दा छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उज्ज्वल शर्मा ने तीन विकेट और राजीव गुलिया व अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी शशांक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अर्नव चाहर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।