झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और बहरोर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 115 रन से जीत दर्ज की। इस दौरान गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी प्रियांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गुरुग्राम के जीसीए क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन बनाए। बल्लेबाजी में कप्तान प्रियांशु शर्मा ने 131 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में अश्वनी कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहरोर क्रिकेट अकादमी की टीम 32.1 ओवरों में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में कप्तान हार्दिक शर्मा ने 26 गेंदों में आठ चौकों व एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में हर्ष गुलिया ने छह विकेट हासिल किए।
इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी प्रियांशु शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी हर्ष गुलिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।