फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली-गुरुग्राम मुख्य सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ा

Mon, 17 Aug 2026 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। उपमंडल बादली से गुरुग्राम को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क की हालत इन दिनों बहुत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और उन्हें रोज परेशानी होती है।
गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक अक्सर सड़क के दूसरे हिस्से में चले जाते हैं। इससे सड़क पर हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। यह मार्ग बादली और आसपास के कई गांवों के साथ गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों के लिए भी प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस मार्ग पर बाढसा का नेशनल कैंसर संस्थान (एनसीआई), देवरखाना स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान और एसजीटी यूनिवर्सिटी, कॉलेज एवं अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर झील जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते दिनभर इस सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। खराब सड़क के कारण मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी गड्ढों से परेशानी होती है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही है।
यह सड़क बादली उपमंडल को गुरुग्राम से जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है। यह आसपास के कई गांवों और गुरुग्राम के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है। इस मार्ग पर नेशनल कैंसर संस्थान (एनसीआई) और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान हैं। एसजीटी यूनिवर्सिटी, कॉलेज एवं अस्पताल और सुल्तानपुर झील तक पहुंचने के लिए भी यह महत्वपूर्ण रास्ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण कुमार, हिमांशु और जोगिंद्र ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का तुरंत निरीक्षण करवाने की मांग की है। उन्होंने गड्ढों को जल्द भरवाने और मार्ग की स्थायी मरम्मत करवाने की अपील की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें