फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी कार्यालय में जीएसटी हेल्पडेस्क शुरू

Fri, 12 Jan 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कंफेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) कार्यालय में शुक्रवार को जीएसटी हेल्पडेस्क का उद्घाटन हुआ। इसमें जिला उत्पाद शुल्क एवं कराधान आयुक्त एनआर फुल्ले, ईटीओ डा. नवीन नांदल, इंस्पेक्टर ईश्वर बल्हारा, अशोक दलाल, संजय अहलावत सहित जीएसटी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग समेत सभी पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और अधिकारियों ने सकारात्मकता के साथ मार्गदर्शन किया। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल द्वारा किए गए प्रयास से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा 31 दिसंबर 2023 को वैट के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की घोषणा की गई है। ये झज्जर जिले की पहली हेल्पडेस्क है। इसे उद्योगपतियों की सहायता के लिए संचलित किया गया है। इस हेल्पडेस्क के दौरन जीएसटी विभाग के अधिकारी कोबी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह योजना 3 महीने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई है, जिसके माध्यम से बिना किसी पेनल्टी या ब्याज के लंबित देय राशि का भुगतान 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ किया जा सकता है। जिनका भी वेट (वेल्यू एडिड टैक्स) की देय राशि से संबंधित मामला है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस मौके पर महासचिव प्रदीप कौल, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, उद्योगपति सुरेंद्र वशिष्ठ, दीपक शर्मा, गणेश गुप्ता, विकास गुप्ता, सुनील गर्ग, सरदार मनप्रीत सिंह, राजेश अरोड़ा, तरसेम अरोड़ा, अतुल गुप्ता, कपिल, सरदार हरदीप सिंह, अमित कुमार, जयपाल सिंगल, महेश कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें