बहादुरगढ़। किराना मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से जिमखाना क्लब के महफिल हॉल में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधायक राजेश जून ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान व्यापारियों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
समारोह में पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रधान आशु मित्तल और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक का फूलमालाओं और गुलदस्ते से स्वागत किया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विधायक राजेश जून ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता से सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए जाने चाहिए।