फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ साल से अधूरे अस्पताल को पूरा करने के लिए 17 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
फोटो 102: अधूरा पड़ा नागरिक अस्पताल का निर्माण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आठ साल से अधूरे पड़े 200 बेड के नागरिक अस्पताल को पूरा करने के लिए आखिरकार 17 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। वर्ष 2018 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट की बिल्डिंग तैयार होने के बावजूद फिनिशिंग, बिजली और अन्य जरूरी कार्य बजट के अभाव में अटके हुए थे।
विज्ञापन

अब करीब पौने दो साल पहले भेजी गई बजट की मांग को मंजूरी मिली है। हालांकि, अस्पताल शुरू होने के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया और बाकी निर्माण कार्य पूरा होना बाकी है।
अस्पताल भवन बनने के बावजूद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। फिनिशिंग, बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित नहीं होने के कारण 200 बेड की क्षमता वाला अस्पताल अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए 15 फरवरी 2025 को करीब 17 करोड़ रुपये के बजट की मांग भेजी गई थी। इसके बाद से बजट स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा था। अब राशि मंजूर होने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
आठ साल से इंतजार, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए 200 बेड का नागरिक अस्पताल महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार, जांच और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। फिलहाल लोगों को मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से अस्पताल के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग, बहादुरगढ़।

फोटो 102: अधूरा पड़ा नागरिक अस्पताल का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें