फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रेपलिंग खिलाड़ी तरुण गुलिया ने गुवाहाटी में जीता स्वर्ण और रजत पदक

Fri, 05 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72 : तरुण गुलिया का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत करते प्राचार्य आनंद काद्यान। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र एवं उभरते ग्रेपलर तरुण गुलिया ने गुवाहाटी (असम) में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन आगामी एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप वियतनाम में होगी जिसमें तरुण गुलिया भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। तरुण की सफलता से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण एशियन चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और महाविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने तरुण गुलिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें