फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Fri, 05 Jun 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp15- खानपुर खुर्द गांव में महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी करते कार्यकर्ता। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। खानपुर खुर्द गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई व पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पंच मीना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष छोटा गहलावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन

झज्जर पावर लिमिटेड समूह की सहयोगी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के सौजन्य से संचालित उत्थान परियोजना जिले के मातनहेल ब्लॉक के 12 गांवों में क्रियान्वित की जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।
यहां 5 आंगनबाड़ी केंद्र से 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ-साथ स्तनपान और पौष्टिक आहार पर डॉक्यूमेंट्री मूवी भी दिखाया गया। इस मौके पर करतार, रूपा, ममता और मोहित, सजना देवी, नरेश, सुनीता, भतेरी, राजेश, कमलेश और सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें