झज्जर में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवस्थापित संस्कारम विश्वविद्यालय और अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार दोपहर बाद दो बजे झज्जर के पाटोदा में पहुंचे। यहां उन्होंने नवस्थापित संस्कारम विश्वविद्यालय और अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यहां बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल पाटोदा में संस्कारम विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया था। इसी के तहत सोमवार को राज्यपाल ने पहुंचकर विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।