फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकार महंगाई कम करे, सिलिंडेर के रेट भी घटाएं

Thu, 15 Feb 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। प्रदेश सरकार जल्द ही बजट पेश करने वाली है, अब हर कोई आने वाले बजट में राहत की उम्मीद लगाए बैठा है। प्री बजट को लेकर जहां युवाओं को रोजगार में और महिलाओं को अपनी रसोई के बजट की उम्मीदें है। महिलाओं का कहना है कि उनका नाता रसोई से ज्यादा रहता है, इसलिए महंगाई कम की जाए। सिलिंडर के रेट कम किए जाएं।
विज्ञापन


बजट ऐसा होना चाहिए, जिससे गृहणियों को राहत मिले। जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है, उससे रसोई का सारा बजट बिगड़ जाता है। रसोई गैस से लेकर तेल, दाल की कीमत बढ़ हुई है। हरियाणा में पेश होने वाले बजट में गृहिणी उम्मीद लगा कर बैठी है कि बजट में रसोई में प्रयोग होने वाले चीजों को दाम न बढ़ाए जाए।
- उमा कौशिक, पूर्व पार्षद वार्ड-8



महंगाई तेजी से बढ़ी है, इससे रसोई का बजट बिगड़ चुका है। हर माह रसोई के लिए आने वाली वस्तुओं की कीमतें अधिक हो गई हैं। कुछ वस्तुओं के सामान रेट दोगुने तक बढ़ चुके हैं। आम बजट में खाद्य वस्तुओं की दरों में कटौती की जानी चाहिए।
विज्ञापन

- सुमन देवी




महंगाई से किचन का बजट गड़बड़ा रहा है। हरियाणा में पेश होने बजट ऐसा हो कि गृहणियों को किचन के लिए खाने की चीजें खरीदते समय ज्यादा सोचना ना पड़े। दवा, राशन, गैस सिलिंडर समते खाने-पीने की चीजों के रेट कम हो। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को आसानी से सुविधाएं मिल सके।
- दीपिका बंसल



महंगाई चरम पर है, इसके चलते हमारे रसोई का खर्च बढ़ गया है। इससे परिवार का बजट भी गड़बड़ा गया है। इस बार सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने की ठोस पहल करनी होगी। रोजमर्रा के सामानों के दाम वर्तमान में आसमान छू रहे हैं। इसकी वजह से हमारे रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। हरियाणा में पेश होने वाले बजट से महिलाओं को उम्मीद है कि महंगाई को कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- सुनीता बंसल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें