फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की शहादत में फर्क न करे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 06 Nov 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को गांव बिठला में बीएसएफ के शहीद दिनेश कुमार और शहीद बलराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं के लिए फौज में भर्ती होना गर्व की बात होती है। देश की 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा से 10 प्रतिशत सैनिक देश सेवा में जाते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार अग्निपथ जैसी योजना लाकर शहीद-शहीद में फर्क कर रही है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि अग्निवीर सैनिक को भी नियमित सैनिक की तरह सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक जितने अग्निवीर भर्ती हुए हैं सरकार उन सभी को नियमित सैनिक का दर्जा दे। उन्होंने कहा कि अग्निवीर सैनिक की शहादत होने पर उन्हें न तो शहीद का दर्जा मिलता है, न पेंशन, न ग्रेच्युटी। उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सहित कई अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही। पूर्व सैनिक का दर्जा और पूर्व सैनिक को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिलती। यही कारण है कि बड़ी संख्या में अग्निवीर सैनिक ट्रेनिंग बीच में ही छोड़ रहे हैं। अग्निवीर के जरिए बीजेपी सरकार ने देश की सेना को दो हिस्सों में बांटने का काम किया है। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल और विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि आज बिठला में इन शहीद परिवारों को नमन करते हुए मुझे आज गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे यह संकल्प अवश्य लेकर जाएंगे कि आने वाली पीढ़ी को इन शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य का शायद ही कोई परिवार ऐसा होगा, जिसका सदस्य या संबंधी सेना में न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें