फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफे सिंह राठी के हत्यारों को जल्द पकड़े सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन : चौटाला

Thu, 26 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-62: बहादुरगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. नफे सिंह राठी को नमन करते अभय चौटाला। संव
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या को दो वर्ष बीत गए हैं लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। यदि हत्यारों व साजिशकर्ताओं को सरकार जल्द नहीं पकड़ती तो इनेलो विधानसभा में आवाज उठाने के साथ आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

वे बुधवार को इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी एवं जयकिशन दलाल की दूसरी पुण्यतिथि पर नजफगढ़ रोड स्थित राठी फार्म हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपनी बात रख रहे थे। अभय सिंह चौटाला ने नफे सिंह राठी एवं जयकिशन दलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
चौटाला ने भाजपा सरकार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा साजिशकर्ताओं व हत्यारों को बचाने में लगी है। सरकार जल्द से जल्द नफे सिंह राठी के हत्यारों व साजिशकर्ताओं को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाले ताकि परिवार को न्याय मिल सके। सभा का मंच संचालन जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में अभय चौटाला ने कहा कि हत्या से ठीक दो दिन पहले 23 फरवरी 2024 नफे राठी की उनसे मुलाकात हुई थी। मैंने उनके साथ रहने वाले लड़के संजीत और खुद राठी साहब को कहा था कि जो जानकारी मुझे मिली है, उस हिसाब से आपको सावधान रहना चाहिए।
मैंने यहां तक कहा था कि अगर जरूरत है तो मेरे स्टाफ के सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ ले जाओ लेकिन अपना ध्यान रखो। उन्होंने हंसकर मेरी बात टाल दी और कहा कि जिस दिन (मौत) आई होगी, उसे कौन टाल पाएगा। किसी को नहीं पता था कि दो दिन बाद उनकी हत्या हो जाएगी।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक वरिष्ठ नेता की हत्या के मामले में भी सरकार गंभीरता नहीं दिखा पाई। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
सभा में इन्होंने रखे विचार
शीला नफे सिंह राठी, कपूर सिंह राठी, भूपेंद्र राठी, जितेंद्र राठी, प्रीति राठी सहित इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान, नफे सिंह लाहली, सज्जन दलाल, मास्टर रामधन दलाल, राजबीर परनाला, पार्षद बिजेंद्र दलाल, मास्टर सुरेंद्र कादियान, वेदप्रकाश ढुल, जगदीश सहरावत।


फरवरी 2024 में हुई थी नफे राठी की हत्या
नफे सिंह राठी की हत्या 25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ के बराही रोड रेलवे फाटक के पास हुई थी। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी यूके में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली थी। इस मामले में शूटर आशीष उर्फ बाबा व सचिन उर्फ सौरव के अलावा धर्मेंद्र राणा और अमित गुलिया को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके खिलाफ चार्जशीट भी पेश हो चुकी है। इस मामले में कपिल सांगवान उर्फ नंदू, शूटर अतुल गुलिया व नकुल सांगवान और एक अन्य आरोपी खुशप्रीत लाठर फिलहाल फरार हैं जिन्हें कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित कर रखा है।




चुनाव के बाद काट दिए 14 लाख राशन कार्ड, जनता के साथ किया धोखा
श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने बीपीएल कार्ड के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि चुनाव के दौरान हरियाणा के लगभग 76 प्रतिशत लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए गए जिसका सरकार ने राजनीतिक लाभ लिया। अब लगभग 14 लाख राशन कार्ड काट दिए गए इससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
यह सरकार की दोहरी नीति और जनता के साथ धोखा है। मौजूदा सरकार प्रॉपर्टी डीलिंग व जमीनों के खेल में उलझी हुई है। अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है और बाहरी नागरिकों को प्रदेश में नौकरियां दी जा रही हैं।
वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल ही में आईडीएफसी बैंक घोटाले में शामिल लोगों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई। सरकार अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है। सरकार को इस पूरे मामले में पारदर्शिता दिखानी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

फोटो-62: बहादुरगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. नफे सिंह राठी को नमन करते अभय चौटाला। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें