फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल लड़ायन की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। दो दिन तक चलने वाली ब्लॉक मातनहेल के लड़कों की प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। मातनहेल ब्लॉक के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि 2 दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग ,17 वर्ष आयु वर्ग व 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल के प्राचार्य सुरेशपाल रहे। मुख्य अतिथि सुरेश पाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास होता है। खिलाड़ी विभिन्न बुराइयों से दूर रहता है और अच्छे समाज के निर्माण में भूमिका निभाता है। कबड्डी टूर्नामेंट में 17 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन के छात्र प्रथम रहे। 14 वर्षीय आयु वर्ग में यूनिवर्सल गोरिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर में 19 वर्षीय आयु वर्ग में हेमंत प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार एचडी बिरोहड ने प्रथम स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में नितिन राजकीय स्कूल रूडियावास ने प्रथम स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय युवा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुणाल राजकीय स्कूल छुछकवास प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में हितेश बाल भारती स्कूल झाड़ली प्रथम, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु सर्वोदय स्कूल खानपुर प्रथम रहे। 3000 मीटर दौड़ में यश गौड़ स्कूल लड़ायन प्रथम आए। 14 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम। 100 मीटर दौड़ में गौरव राजकीय स्कूल खानपुर खुर्द प्रथम रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रामातौर, धर्मवीर, विजय कुमार, बिंटू, मनोज कुमार, रामवीर, जयभगवान जाखड़, साहब सिंह, विकास, विनोद कुमार ,आशीष, कृष्ण, सुमन, सुनीता, रेखा, सुंदर सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार, सुधीर, अजीत सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मास्टर रूप राम, अनिल जाखड़, सुरेंद्र प्रधान, प्राचार्य दिलबाग सिंह जाखड़ ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें