फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम की रैली आज, मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे

Sun, 18 Aug 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में होने वाली रैली के लिए जुटे रहे भाजपा नेता
विज्ञापन

फोटो-16, 17
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली रविवार को अनाज मंडी में होगी। इसका समय दोपहर दो बजे का रखा गया है। रैली को लेकर भाजपा नेता देर शाम तक जुटे रहे।
भाजपा नेताओं ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री बनने और विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद नायब सैनी पहली बार झज्जर आ रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री बनने से कुछ दिन पहले ही नायब सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कच्चा बेरी रोड स्थित निजी वाटिका में भाजपा की रैली को संबोधित किया था। सीएम बनने के बाद वह पहली बार झज्जर विधानसभा में कोई रैली करने के लिए आ रहे हैं। हालांकि रैली का कार्यक्रम का आयोजन के लिए तारीख कुछ दिन पहले फाइनल हो चुकी थी, लेकिन शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। ऐसे में कह कहा जा सकता है कि झज्जर विधानसभा में भाजपा की पहली चुनावी रैली होने जा रही है। रैली के माध्यम से सीएम झज्जर विधानसभा सीट को लेकर मतदाताओं को रिझाने का काम करेंगे। शनिवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, महामंत्री रत्न सागर, एडवोकेट रामफल सैनी, भाजपा नेता राजकुमार कटारिया, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह कलश्यान, भाजपा नेता केशव सिंघल ने दौरा कर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन


आज तक झज्जर विधानसभा सीट से नहीं जीती भाजपा

आज तक भारतीय जनता पार्टी झज्जर विधानसभा से जीत हासिल नहीं कर सकी। पिछले तीन विधानसभा चुनाव से भी कांग्रेस से गीता भुक्कल विधायक है। इस बार भाजपा चाह रही है कि झज्जर विधानसभा सीट प किसी न किसी तरह जीत हासिल की जाए।
विज्ञापन


रैली को लेकर किया दौरा
विवार को शहर की अनाजमंडी में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने कहा कि शाम करीब दो बजे शुरू होने वाली इस रैली में सैकड़ों लोग शामिल होंगे। जागो झज्जर की टीम भी भारी संख्या में रैली में पहुंचेंगी। इसके लिए सभी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने रैली को लेकर दुकानदारों को न्यौता भी दिया। जागो झज्जर की टीम के सदस्य धानक धर्मशाला, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक से होते हुए रैली स्थल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें