फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के सारे पहिए व अलाइमेंट ओके

Sun, 02 Aug 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टिप्पणी का जवाब कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कुछ इस तरह शायराना अंदाज में किया।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि सरकार के सारे पहिए व अलाइमेंट ओके हैं। शनिवार को डीआरडीए हॉल में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम कहने का ही होता है। अब हुड्डा सरकार के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो और क्या करेंगे।

बता दें कि बीजेपी सरकार के मंत्रियाें द्वारा आपस में विरोधाभाषी बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिप्पणी की थी कि सरकार के सारे पहिए एक दिशा में नहीं चल रहे हैं। इस पर धनखड़ ने कहा कि बीजेपी सरकार के सभी पहिए व अलाइमेंट ओके हैं तथा सरकार सही दिशा में चल रही है।
विज्ञापन


सीआईडी सरकार के लिए करती है काम
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जासूसी मामले में उन्होंने कहा कि सीआईडी सरकार के लिए ही काम करती है। मंत्री हर व्यक्ति या जगह पर नजर नहीं रख सकता है, इसलिए सीआईडी कर्मी काम करते हैं। यह सरकार व मंत्रियों के हित में होता है। किसी को भी कोई शिकायत हो तो पहले उसे मुखिया के संज्ञान में लाना चाहिए।

साल के अंत तक प्रदेश में खुलेंगे 600 ग्राम सचिवालय
धनखड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के विभागीय समाधान के लिए मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए ग्राम स्तर पर ही ग्राम सचिवालय खोलने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश में अब तक 163 ग्राम सचिवालय शुरू हो चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक करीब 600 ग्राम सचिवालय कार्य शुरू कर देंगे।

इन ग्राम सचिवालयों में हर विभाग के अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के द्वार प्रदेश के युवाओं के लिए खोले गए हैं और नियमित भर्ती प्रक्रिया के साथ प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की शुरुआत हो गई है।

अंतिम छोर तक पानी
सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें सिंचाई के लिए 1300 अंतिम छोर में से मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 1017 अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। सरकार का प्रयास है कि हर खेत को पानी मिले इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से योजनाओं का क्रियांवयन कर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। धनखड़ ने जिले भर से आए लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जल की भूमिगत रिचार्जिंग की योजना
सिंचाई मंत्री धनखड़ ने जल संरक्षण की दिशा में विभाग की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि जल की भूमिगत रिचार्जिंग के लिए योजना बनाई जा रही है और प्रदेश भर के करीब 600 तालाबों की छंटाई भी की गई है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेश नरवाल, एसडीएम बेरी संजय राय, परिवहन प्राधिकरण सचिव प्रदीप कौशिक, डीडीपीओ विशाल कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक एमएस खरब सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें