फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोलकाता में हुए ट्रेनी डाक्टर हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। एचसीएमएस एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर संदीप दलाल, उप सिविल सर्जन .डॉक्टर सुनीता, डॉक्टर बसंत दुबे, डॉक्टर कुनाल ने बताया कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर हत्याकांड को लेकर चिकित्सकों में रोष है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। कोलकाता में हुए ट्रेनी डाक्टर हत्याकांड को लेकर आईएमए के आह्वान पर शनिवार को निजी चिकित्सक हड़ताल करेंगे। आईएमए के प्रधान डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि कोलकाता मामले में शनिवार को डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। पूरा दिन कोई ओपीडी व अन्य काम नहीं किए जाएंगे। शनिवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च
भाजपा महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारियों ने कोलकाता में हुए ट्रेनी डाक्टर हत्याकांड को लेकर शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीला फौगाट, वर्षा यादव, महेंद्र कौर व कविता गुलिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें