फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष बने पानीपत के डीईओ

Thu, 25 Jul 2024 07:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज के पानीपत का डीईओ बनने पर खुशी जताते शिक्षा विभाग के अ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार झज्जर जिला के मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज को पानीपत का जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, डाईट प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश राणा, बीईओ मुन्नी सहारण, नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पूनिया, भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने उनको गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दी। सुभाष भारद्वाज 1994 में अंग्रेजी प्राध्यापक के पद पर शिक्षा विभाग में तैनात हुए थे। 2003 में प्राचार्य के पद पर पदोन्नत हुए। 2012 में गोहाना में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर सेवाएं दी। 2019 में जींद में उप जिला शिक्षा अधिकारी और 2020 में झज्जर में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए कार्य किया। उन्होंने वर्ष 2022 से अब तक झज्जर जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद भार संभाला।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें