फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्निशमन यंत्र न होने से सरकारी भवनों पर खतरा

Mon, 25 Aug 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। आग से बचाव के लिए सरकारी भवनों में अग्निशमन यंत्रों का होना आवश्यक है लेकिन बादली उपमंडल और तहसील सहित अन्य कई सरकारी कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। स्थिति यह है कि इन कार्यालयों में तैनात अधिकारियों ने भी यंत्रों को लगवाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

प्राथमिकता के तौर पर मिट्टी से भरी की बाल्टी भी कहीं नजर नहीं आती है। सरकारी भवन दमकल विभाग की गाड़ियों पर निर्भर हैं। ऐसे में यदि भवन में आग लगने की घटना होती है तो उसे तुरंत काबू करना संभव नहीं हो पाएगा।
पुराने काॅलेज भवन में चल रहे उपमंडल कार्यालय में पटवारखाना भवन, पशुपालन और एसीपी कार्यालय मौजूद हैं। जहां महत्वपूर्ण कार्य होने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होते हैं। अधिकतर कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में यदि कभी आग लगने की घटना होती है तो उससे काफी नुकसान हो सकता है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

नियमानुसार सरकारी भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बहुमंजिली निजी भवनों में भी फायर सिस्टम लगाना जरूरी है। आग लगने की स्थिति में फायर अलार्म के माध्यम से लोगों को तेजी से जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें