09jjrp18- साल्हावास। स्वर्ण पदक विजेता दिनेश गोलिया का स्वागत करते अखाड़ा संचालक। स्त्रोत- आयोज
साल्हावास। क्षेत्र के गांव गोधड़ी स्थित कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा में स्वर्ण पदक विजेता दिनेश गोलिया के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के बेंगलुरु में 5 से 9 दिसंबर तक आयोजित हुई है।
हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए 125 भार वर्ग में पहलवान दिनेश गोलिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अखाड़ा संचालक कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि पहलवान के अखाड़े में लौटने पर पहलवान को खुली जीप में बैठाकर व्यायामशाला तक लाया गया। इस दौरान सभाी पहलवान डीजे व ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। दिनेश गोलिया चार बार भारत केसरी व चार बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रणवीर पहलवान, दिनेश पहलवान, कैप्टन जोरा सिंह, भोलू पहलवान, गांधी पहलवान, सोनू ठेकेदार, कालू, संदीप, टोनी मौजूद रहे। संवाद