फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज बसें पीएम के कार्यक्रम में भेजीं, पूरे दिन सवारियां रहीं परेशान

Tue, 10 Dec 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
09jjrp10- झज्जर। बस अड्डे र बसें न मिलने के कारण खडे़ यात्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार को बसों की कमी के कारण यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिली। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले से 118 बसों को पानीपत में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं को शामिल करने के लिए लगाया गया।
विज्ञापन

इस कारण से सभी रूट बसों की कमी के कारण सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पाए। यात्रियों को भिवानी, हिसार, सिरसा, चंडीगढ़, गुरुग्राम जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। जिले से रविवार को 90 बसों को पानीपत भेजा गया तो वहीं सोमवार को जिले से 28 बसों को पानीपत में प्रधानमंत्री के बीमा सखी योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं और एलआईसी के कर्मचारी को ले जाने के लिए लगाया गया।
झज्जर बस स्टैंड में काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। सोमवार होने के कारण दैनिक यात्रियों की संख्या भी बहुत ज्यादा रहती है, जो आसपास के जिलों में काम पर जाते हैं। यात्रियों को गुरुग्राम, हिसार, सिरसा चंडीगढ़, गुरुग्राम, जींद भिवानी, जाने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जो बस लंबे रूट पर चलाई जा रही थी, उनमें भी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस स्टैंड पर भीड़ को देखकर बसों का संचालन किया जा रहा था। जैसे ही बसों को काउंटर पर लगाया जा रहा था, वैसे ही चंद मिनटों में बसे भर रही थी।

09jjrp10- झज्जर। बस अड्डे र बसें न मिलने के कारण खडे़ यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें