अयान की जीत पर परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि अयान की मेहनत और लगन ने आज पूरे देश में झज्जर और हरियाणा का नाम चमका दिया है।
एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य अयान लोहचब का झज्जर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अयान लोहचब ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरा बहुत अच्छा स्वागत किया गया। हमारी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और आगे भी हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
#WATCH | झज्जर, हरियाणा | एशियाई खेल 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य अयान लोहचब ने झज्जर पहुंचने पर कहा, "मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरा बहुत अच्छा स्वागत किया गया... हमारी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और आगे भी हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन… https://t.co/xDmqXLukJgpic.twitter.com/bGzQsvgxJL
ग्रामीणों और परिजनों ने बांटी मिठाइयां
अयान की इस उपलब्धि पर बुपनिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि अयान की मेहनत और लगन ने आज पूरे देश में झज्जर और हरियाणा का नाम चमका दिया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
#WATCH | एशियाई खेल 2026 | झज्जर, हरियाणा | गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य अयान लोहचब का झज्जर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/nEyY8yCKQz