फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादरगढ़: मॉडल टाउन में दिन दहाड़े महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटा, सीसीटीवी में कैद वारदात

Mon, 31 Aug 2026 03:18 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

चेन स्नैचिंग की ये वारदात गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बाइक का नंबर HR-12-ए-6084 बताया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चेन स्नैचिंग की वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के मॉडल टाउन इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में ये वारदात कैद हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों ने तोड़ी सोने की चेन

जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन की गली नंबर-5, वार्ड-17 निवासी आयुषी पत्नी जितेंद्र सुबह करीब 10 बजे हाई स्कूल से अपने मकान की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से लॉकेट/सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक का नंबर HR-12-ए-6084 बताया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें