बादली। क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में एक बच्ची डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को निकालने के लिए गोताखोरों का सहारा लिया गया है लेकिन बच्ची नहीं मिली है।
12 वर्षीय राखी अपने पिता विजय के साथ गोयला कलां गांव स्थित शंकर ईंट भट्ठे पर रहती है। बुधवार दोपहर राखी खेलते खेलते एनसीआर माइनर के पास पहुंच गई। वह माइनर में बह रहे नारियल को डंडे से निकालने का प्रयास करने लगी। कुछ देर प्रयास के बाद राखी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। अन्य श्रमिकों ने जब उसे डूबते देखा और निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। श्रमिकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत करवाया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची लेकिन बच्ची की तलाश नहीं हो सकी। माइनर में आसपास के सैकड़ों की संख्या में श्रमिक एकत्रित हो गए और बच्ची की सलामती की दुआएं करने लगे।
वर्जन
देर शाम एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी मदद के लिए बुलाया गया है। रात के समय पहुंच सकती है। इसके अतिरिक्त दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय युवा भी पानी में छलांग लगाकर बच्ची की तलाश कर रहे हैं।
रमेश चंद, थाना प्रभारी बादली।
फोटो 71: एनसीआर माइनर में बच्ची की तलाश के दौरान कार्रवाई करती पुलिस।