फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज, अब 11 को बुलाया

Thu, 04 Jan 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धौड़ चौक स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में जिला नेगलेजेंसी बोर्ड द्वारा जांच जारी है। इस मामले में बोर्ड द्वारा तीसरी बार परिवार के सदस्य व अस्पताल प्रबंधन के बयान दर्ज किए। इस मामले में बोर्ड द्वारा 11 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। इससे पहले दो बार बोर्ड के सदस्य जांच के लिए बैठ चुके हैं और दोनों पक्षों से अलग-अलग बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

एक माह पहले निजी अस्पताल आशा किरण में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था। अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। मृतका की पहचान छावनी मोहल्ला निवासी पिंकी (35) के रूप में हुई है। पिंकी को 30 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिसंबर की शाम को उसकी डिलीवरी हुई थी। उसी दौरान महिला की मौत हो गई थी जबकि महिला का बच्चा सुरक्षित था। उसे रोहतक में भर्ती कराया गया था। महिला की मौत पर परिजनों ने जाम लगाया था। उपायुक्त के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला था। उसके बाद नेग्लिजेंस बोर्ड गठित गठित किया गया था। इस मामले की पहली सुनवाई 15 दिसंबर और उसके बाद दूसरी सुनवाई 21 दिसबर को हुई थी। अब तीसरी बार मंगलवार को इसकी सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।

परिजनों को कार्रवाई की आस
मृतका पिंकी के परिजन जितेंद्र ने बताया कि अब तक तीन बार मामले की सुनवाई हो चुकी है, लेकिन परिणाम कुछ नहीं आए हैं। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चे के इलाज पर भी पौने दो लाख रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन अब तक किसी ने कोई मदद नहीं की है। यह राशि भी परिवार ने एकत्रित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें