फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कुत्ते ने काटा, मालकिन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में गली में खेलत रही चार साल की एक बच्ची को एक कुत्ते ने कई जगह से काट लिया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी को एक पालतू कुत्ते ने सात जगह काटा है। उन्होंने बेटी को कुत्ते से मुश्किल से बचाया और गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। झज्जर के एसपी को शिकायत दी तो आरोपी मालकिन के खिलाफ थाना आसौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छारा की रहने वाली सोनिया व उसके पति नीटू ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। 9 मार्च को शाम के समय तीनों गली में खेल रही थीं। पड़ोस की सुनील कुमारी ने कई कुत्ते पाल रखे हैं। इनमें लेब्रा व बुली किस्म के हैं। नौ मार्च को सुनील ने अपने पालतू कुत्तों को खोल दिया तो उसकी चार वर्षीय लड़की गजल को सात जगह से काट लिया। दोनों पैर, कमर व अन्य स्थानों पर कुत्ते द्वारा काटने के निशान मिले। घायल बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। नीटू ने बताया कि तीन माह पहले उसकी बड़ी लड़की गरिमा को भी सुनील के कुत्तों ने काट लिया था। हमने उन्हें इन्हें बांधे रखने की मांग की थी। मगर जब भी शिकायत करते हैं तो कुत्तों की मालकिन उन्हें जान से मारने की धमकी देती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनील कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें