फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में पहुंची 650 चद्दर, हर दिन होगा अलग कलर

Tue, 20 Dec 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार अब जिला के सामान्य अस्पताल में मरीजों के बेड की चद्दर हर दिन अलग कलर में नजर आएगी। इसके चलते सोमवार को सामान्य अस्पताल में पिंक कलर की चद्दरें बेड पर नजर आई। अभी तक हरे रंग की चद्दरों का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं चद्दरों की कमी के चलते कई बार तो कई-कई दिन तक एक ही चद्दर से काम चलाया जाता था। इसके चलते संक्रमण का खतरा भी मरीजों में बना रहता था। इसी को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे ने फैसला लिया है कि अब हर दिन मरीजों को अलग कलर की साफ चद्दर उलपब्ध करवाई जाएगी। इसके चलते 650 चद्दर एक खेप सोमवार से पहले ही अस्पताल में आ चुकी है। वहीं कुछ चद्दर और भी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिससे मरीजों को काफी फायदा होगा।

कुछ इस प्रकार होंगे सप्ताह में चद्दरों के कलर
दिनों के हिसाब से कलर की बात की जाए तो सोमवार को पिंक, मंगलवार को नेवी कलर, बुधवार को नीला, वीरवार को हरा, शुक्रवार को पीला, शनिवार को गहरा पीला व रविवार को गेरूवा कलर की चादरों को प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मरीजों को हर दिन अलग कलर की चद्दर उपलब्ध करवाने का आदेश विभाग की ओर से उन्हें मिला है। 650 चद्दरें अस्पताल में पहुंच चुकी हैं, वहीं कुछ और भी आनी बाकी हैं। अब हर दिन चद्दरों की धुलाई के लिए पहचान में भी कर्मचारियों को आसानी रहेगी।
- डा.रमेश धनखड़, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें