फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कूच बिहार ट्रॉफी में गौरिश ने 25 व सम्मी ने 23 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में पहले दिन बहादुरगढ़ निवासी गौरिश दहिया ने एक चौका व दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाए। बेरी निवासी सम्मी कादयान ने तीन चौकों व एक छक्के की मदद से 23 रन हासिल किए। खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम ने 101 रनाें की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

मैच हरियाणा और तमिलनाडु की टीम के बीच रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में खेला जा रहा है। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम अपनी पहली पारी में 171 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 70 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान सम्मी कादयान ने सात ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने दो ओवर मेडन किए। वहीं, इस दौरान उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें