फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 131 मिले एचआईवी पॉजिटिव, इस साल 2,8145 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
01jjrp09- संवाद भवन के बाहर आंगनबाड़ी वर्करों ने बनाया रेड रिबन सिंबल। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
झज्जर। पिछले साल के मुकाबले अब तक एचआईवी की संख्या कम रही है। पिछले साल के मुकाबले टेस्ट की संख्या बढ़ी है और उसमें पॉजिटिव मिलने की संख्या कम हुई है जो राहत भरी है। इस साल 2,8145 लोगों की जांच हुई जिसमें 131 एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

इस समय जिले में एचआईवी संक्रमितों की संख्या 1,396 है। पुरुषों की संख्या 863 और महिलाओं की संख्या 499 है। इसके अलावा 30 बच्चे भी एचआईवी से पीड़ित हैं। इसमें 20 लड़के और 10 लड़कियां हैं। वहीं चार ट्रांसजेंडर भी एचआईवी से पीड़ित हैं जिनका इलाज चल रहा है।
एचआईवी एक यौन संचारित गंभीर रोग है जो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को कम करता है। इसका इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है लेकिन इसे जागरूकता के माध्यम से फैलने से बचाया जा सकता है। हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स

वर्ष टेस्ट की संख्या पॉजिटिव मरीजों की संख्या
2022 28080 189
2023 30874 211
2024 24826 154
2025 28145 131

वर्जन
एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों के किसी प्रकार की घृणा या भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह बीमारी छूने से नहीं फैलती है। सरकार की तरफ एचआईवी के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाए जा रहे है ताकि अधिक लोगों को एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. कुनाल कादयान, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें