फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गौरिश ने 55 और सम्मी ने नाबाद 36 रन बनाए

Wed, 19 Nov 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और त्रिपुरा की टीम के बीच खेले जा रहे अंडर-19 कूच बिहार ट्राॅफी मैच के तीसरे दिन खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम जीत से 10 विकेट और त्रिपुरा की टीम जीत से 331 रन दूर रही। मैच में तीसरे दिन बहादुरगढ़ निवासी गौरिश दहिया ने 55 रन और सम्मी कादयान ने नाबाद 36 रन बनाए।
विज्ञापन

एमबीबी स्टेडियम अगरतला में हरियाणा और त्रिपुरा की टीम के बीच अंडर-19 कूच बिहार ट्राॅफी का क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मैच में तीसरे दिन हरियाणा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 381 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान गौरिश दहिया ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।
इसके अलावा सम्मी कादयान ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में पांच चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। इसके बाद हरियाणा की टीम ने अपनी पारी घोषित कर दी। तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 28 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें