झज्जर। पुलिस चौकी दुलीना ने मोबाइल चोरी के मामले में अभिषेक अहिरवार निवासी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। मोबाइल चोरी की सूचना उत्तर प्रदेश धनौली बाजार उतरोला रोड गोंडा के रमेश ने दी थी। रमेश ने बताया कि जून 2025 में उनके वेयरहाउस से एक आईफोन चोरी हो गया है और चोरी करने वाला कंपनी का कर्मचारी है। आरोपी चोरी करने के बाद से दोबारा काम पर भी नहीं आया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत झज्जर में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।