फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तारकोल फैक्टरी में ब्लास्ट, धमाके से मची अफरा-तफरी... चपेट में आए पांच लोग, सभी पीजीआई रेफर

Mon, 22 Sep 2025 07:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा के झज्जर के बेरी में ढराणा मोड़ के नजदीक तारकोल फैक्टरी में टैंक की क्वाइल फटने से काम कर रहे पांच कर्मचारी झुलस गए। हादसे में पांच कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के बेरी में एक फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ है। बेरी के ढराणा मोड़ के नजदीक तारकोल फैक्टरी में टैंक की क्वाइल फटने से काम कर रहे पांच कर्मचारी झुलस गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ढराणा मोड़ पर जलनिधि के नाम से तारकोल बनाने की फैक्टरी है। सोमवार दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर करीब 2 माह पहले बनाए गए 2 टैंकों की टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। अचानक एक टैंक की क्वाइल फट गई। टैंक की क्वाइल फटने से गांव चिमनी निवासी सुधीर, अरुण, सचिन, बिसाहन निवासी संदीप, ढराणा निवासी दीपक झुलस गए। 

कर्मचारी सचिन ने बताया कि फैक्टरी में तारकोल के बने टैंक की टेस्टिंग का काम चल रहा था और एक टैंक से अचानक क्वाइल फट गई। इससे यह हादसा हो गया। हादसे में ढराणा निवासी दीपक, चिमनी निवासी अरुण, बिसाहन निवासी संदीप की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे के बाद कर्मचारियों के परिजन भी पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि कलानौर मार्ग पर ढराणा मोड़ के पास तारकोल फैक्टरी में टैंक की क्वाइल फटने की सूचना मिली थी। हादसे में फैक्टरी के पांच कर्मचारी झुलसने की सूचना पीजीआई से मिली है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वजह क्या रही है। कर्मचारियों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें