फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रिटायर शिक्षक के ऊपर से गुजर गया बुलडोजर, शख्स की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 22 Sep 2025 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

लकडिया गांव के पास बुलडोजर की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लकडिया गांव के पास बुलडोजर की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। मृतक अपने गांव में खेतों की देखभाल करने के लिए आया था और रोहतक जाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव शेरिया निवासी यशवीर सिंह काफी समय से रोहतक के तिलक नगर में रहते थे। परिजनों ने बताया कि यशवीर सोमवार को अपने खेत की देखभाल करने के बाद रोहतक जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे बुलडोजर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर गए और बुलडोजर उनके ऊपर से गुजर गया।  

सूचना मिलते ही मौके पर दुजाना थाना पुलिस पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बुलडोजर ड्राइवर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें