फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर गली और सड़क पर कूड़ा, उठने लगी दुर्गंध

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही है। हड़ताल के दसवें दिन शहर की गलियों, मुख्य सड़कों और बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर कूड़ा सड़क पर फैल गया जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार गर्मी बढ़ने के कारण कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बाजारों में दुकानों के आगे कूड़ा जमा होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है जबकि कई कॉलोनियों में घरों से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोग परेशान हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब 1300 टन कूड़ा शहर में पड़ा है जिसका उठान नहीं हो रहा है।

सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन पर डटे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजश बालगुहेर ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के अनुसार वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा समाप्त हो, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द लेटर जारी करे।
विज्ञापन


हड़ताल को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और कर्मचारी संगठनों का लगातार समर्थन मिल रहा है। रविवार को एआईयूटीयूसी स्टेट कमेटी सदस्य सतीश कुमार, संयुक्त किसान मोर्चा से जयकरण, मजदूर कल्याण मंच से लालजी और सीटू झज्जर से सचिव किरण ने भी हड़ताल को जायज बताते हुए कर्मचारियों के समर्थन में आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें