फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 7 को आएंगे गणपति, गणपति धाम समेत कई स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में गणपति भगवान की मूर्ति में रंग भरता कारीगर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। गणेश महोत्सव 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। 10 दिन तक चलने वाले उत्सव के लिए शहर के मूर्तिकारों, मिठाई, टेंट-पंडाल और कपड़ा कारोबारियों में खासा उत्साह है। मूर्तियों की बिक्री शुरू हो चुकी है। लड्डू, मोदक के ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। बप्पा के परिधानों के लिए सॉटन के कपड़े की भी अच्छी मांग है।
कारोबारियों को इन 10 दिनों में अच्छा व्यापार रहने की उम्मीद है। बहादुरगढ़ के गणपति धाम में हर बार गणपति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके अलावा शहर में अन्य कई स्थानों पर भी कार्यक्रम होते हैं। शहर भर में हर साल गणेश उत्सव की धूम रहती है। इस बार भी खासीर रौनक है।
विज्ञापन

बाजार में दो फीट से लेकर 15 फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। हालांकि छोटे साइज वाली मूर्तियों की मांग भी ज्यादा है। पर्व के दौरान मोदक और लड्डू की करीब एक से डेढ़ टन की खपत रहती है। रेलवे रोड के कपड़ा व्यवसायी विक्रम सिंह बताते हैं कि इस बारे छोटी मूर्तियों के लिए वस्त्रों की अच्छी मांग है। इसमें सबसे ज्यादा सॉटन के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है।
मूर्तियां बनाने वाले कारीगर संतलाल ने बताया कि तीन फीट वाली मूर्तियों की सबसे ज्यादा मांग है। बहादुरगढ़ से हर साल आसपास के जिलों रोहतक, झज्जर, सांपला, बेरी के अलावा अन्य कई स्थानों पर गणपति की मूर्तियां जाती हैं। वहीं बराही रोड के टेंट-पंडाल करोबारी देव कुमार ने बताया कि सजावटी आइटम की भी अच्छी मांग है। बड़े आयोजन में 50 हजार से 70 हजार तक टेंट-पंडाल लगाया जा रहा है। वहीं हवाई सुभाष ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर लड्डू की बंपर मांग है।
विज्ञापन



गणपति धाम में मनेगा 9वां उत्सव

आदि विनायक अष्ट सिद्धि नवनिधियों के दाता शुभ और लाभ के जनक एकदंत का 9वां गणपति उत्सव सांखोल स्थित गणपति मंगलधाम में 9वां गणपति उत्सव 7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। धाम के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने बताया कि उक्त आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य होगा। इसमें आचार्य घनश्याम शास्त्री मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे गणपति जी का वस्त्र शृंगार होगा। सवा 10 बजे हवन होगा। सुबह 11 बजे गणपति चरण पूजा कार्यक्रम और इसके बाद भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें