फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल कराटे प्रतियोगिता में गगन ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
-फोटो 60 : अपने पदक के साथ गगनदीप माथुर। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल कराटे प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के गगन माथुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। कराटे कोच इशांत राठी ने बताया कि 9 से 13 दिसंबर को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 68वी स्कूली खेलों की कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें देश के सभी राज्यों से लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, बहादुरगढ़ कराटे टेंपल के खिलाड़ी गगन दीप माथुर ने इस प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधत्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। राठी ने बताया कि गगन पिछले 5 वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रहा है। गगन जूनियर एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधत्व कर चुका है। गगन के पिता नीरज माथुर ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें