05jjrp02- लडायन गांव में कोरडा मार होली खेलते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर/साल्हावास/बेरी। जिले में रंगों का त्योहार बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। बच्चे से लेकर और बुजुर्ग भी त्योहार के रंग में रंगे नजर आए। देवर-भाभी की कोरड़ा होली भी देखने लायक थी।
साल्हावास में में युवाओं पर दिन भर फाग का खुमार छाया रहा। इस दौरान भाभियों ने देवरों की पीठ पर जमकर कोरड़े बरसाएं। कस्बा व देहात रंगों से सराबोर रहा। चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ता नजर आया। हरियाणवी गानों के ऊपर महिलाओं ने जमकर डांस किया तो वहीं हरियाणवी रागनियों पर युवा वर्ग झुमता नजर आया।
05jjrp02- लडायन गांव में कोरडा मार होली खेलते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण