फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक धोखाधड़ी मामले में हुई दूसरी गिरफ्तारी

Mon, 15 Feb 2016 01:23 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाताधारक नरेश के खाते से साढ़े 13 लाख रुपये गबन के मामले में रविवार देर शाम गांव के ही विनोद को पुलिस ने गांव दुजाना से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस इसके भाई मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। गिरफ्तार विनोद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक में गांव के ही नरेश के खाते से साढ़े 13 लाख रुपये धोखाधड़ी से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए थे। 22 जनवरी को नरेश ने बैंक की कॉपी को अपडेट कराया तो इस धोखाधड़ी का भेद खुला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पाया गांव के ही मनोज, उसके भाई विनोद व मनोज की पत्नी का नाम सामने आया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


30 जनवरी को मनोज गिरफ्तार हो चुका है, जबकि पुलिस ने विनोद को अब गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गांव दुजाना निवासी नरेश के खाते से साढ़े तेरह लाख रुपये गबन होने के मामले में दूसरे आरोपी विनोद को गांव दुजाना के ही गिरफ्तार कर लिया गया है और सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

राजबीर सिंह, दुजाना चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें