फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फेडरेशन कप में चार पहलवानों ने जीते पदक

विज्ञापन
-फोटो 88 : पदक विजेता पहलवानों को अखाड़े में हुआ स्वागत। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में ग्रीको रोमन के हेवी वेट पहलवान हरदीप छिल्लर ने 130 किलोग्राम व रजत रुहल ने फ्री स्टाइल के 125 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। वहीं दीपक ने 72 किलो ग्रीको में रजत और कपिल फलस्वाल ने 87 किलो में कांस्य जीता।
विज्ञापन

रजत रुहल व हरदीप छिल्लर ने वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है। दोनों अल्बानिया में 25 फरवरी से शुरू हो रही वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फेडरेशन कप का मुकाबला 12 से 14 फरवरी तक हुआ। सोमवार को मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में पहलवानों का अभिनंदन किया गया। हिंद केसरी सोनू पहलवान, कॉमनवेल्थ चैंपियन धर्मेंद्र दलाल, अर्जुन अवॉर्डी ओमवीर कोच सहित अन्य ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें