-फोटो 60 : अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। इससे लोग वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बदले मौसम से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बुखार, सीने में जकड़न है, पसलियां दर्द कर रही हैं। शहर के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इसी तरह के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं चिकित्सक ऐसे मरीजों को ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के मेडिशन विभाग के चिकितसक डॉ. सुंदरम ने बताया कि तेज बारिश के बाद अब पारा बढ़ा है। वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। ठीक होने में हफ्ते से 10 दिन का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य बुखार में पैरासिटामॉल ले सकते हैं। तेज बुखार, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द है और बुखार ठीक नहीं हो रहा है तो डेंगू की जांच जरूर करवा लें। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। बीते 10-15 दिनों से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खांसी और खराश कई दिनों तक परेशान कर रही है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने बताया कि बच्चों को वायरल फीवर और टायफाइड की शिकायत मिल रही है। तेज बुखार के साथ दस्ते भी हो रहे हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
-हल्का गुनगुना पानी पीएं, पौष्टिक आहार लें
-ठंडी समाग्री और ठंडा पानी पीने से बचें।
-खांसी-बुखार और एंटीबायोटिक दवा न लें।
-पानी खूब पीएं, तरल पदार्थ अधिक लें।
-