फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश चार युवकों ने प्राइवेट बस लूटी

Mon, 01 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेरी (झज्जर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात को उपमंडल के गांव दूबलधन में चार नाकाबपोश युवकाें ने प्राइवेट बस के आगे बाइक अड़ा दी और बस चालक -परिचालक सहित सभी सवारियों को बस से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बस को लेकर वहां से फरार हो गए। बस लूटे जाने की शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा वीटी कराकर चारों ओर नाकेबंदी कर दी।

काफी देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि बस दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर एक बणी में खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहतक-माजरा रूट पर चलने वाली प्राईवेट बस ढ़ाका कोच बस नंबर एचआर 63 ए- 9495 हर रोज की तरह शनिवार रात को भी सवारियों को भरकर रोहतक से माजरा जा रही थी।

जब बस गांव दूबलधन पहुंची तो एक बाइक बस के समाने आकर रुकी। बस चालक ने ब्रेक लिए तो चार नकाबपोश युवक बस में चढ़ गए। आरोपियों ने चालक जसवेन्द्र व परिचालक संदीप को धमकाया और गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद बस की सभी सवारियों को भी नीचे उतार दिया और बस लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


चालक ने घटना की सूचना तुरंत मालिक को दी। बस छीनने की घटना की सूचना मिलते ही बेरी थाना प्रभारी तेलुराम व एएसआई पवन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई।

चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बेरी थाना प्रभारी तेलुराम ने बताया कि गांव दूबलधन में बस छीने जाने की शिकायत उन्हें मिली है। कुछ देर बाद बस गांव दूबलधन-पलड़ा रोड पर स्थित एक बणी से बरामद कर ली गई थी।

बस चालक की शिकायत पर गांव दूबलधन निवासी मोहित उर्फ भीमा, धर्मेंन्द्र उर्फ धर्मा व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के गांव में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें