फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब के चार तस्कर गिरफ्तार, 60 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अवैध रूप से सप्लाई की जा रही शराब की खेप पकड़ी है। गढ़ शहजानपुर मोड़ के पास से कार में ले जाई जा रही शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर निवासी दीपक उर्फ नितिन व विशाल, दिल्ली के सागरपुर निवासी संतोष और दिल्ली के पालम कॉलोनी के राजनगर निवासी रमेश है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना पुलिस की टीम 2 सितंबर की रात को सेक्टर-15 रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद टीम गांव गढ़ शहजानपुर के पास पहुंची तो कार के पास खड़े चार युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने उन्होंने काबू कर कार की तलाशी ली तो उसमें 60 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपियों ने अपनी पहचान दीपक, विशाल, रमेश और संतोष के रूप में दी। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें