झज्जर। सीआईए पुलिस की टीम ने शनिवार की रात्रि जान जोखिम में डालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चार आरोपियों को अवैध हथियार के साथ चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने कार से शनिवार रात को पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार थी। गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बच गए थे। पुलिस की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पकड़े गए युवक गुरुग्राम जिले के रहने वाले हैं। युवकों की पहचान सुमित उर्फ बबुआ, बृजेश उर्फ काला, नरेंद्र उर्फ छोटू तीनों निवासी गांव बासुंडा व मनजीत उर्फ पौली निवासी गांव तिरपड़ी के तौर पर की गई। पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ बबुआ की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से मौका पर दुर्घटनाग्रस्त एक बोलेनो गाड़ी बरामद की गई।
पुलिस थाना प्रबंधक माछरौली उपनिरीक्षक रामजस ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पवन के नेतृत्व में शनिवार रात को सरकारी गाड़ी सहित पुलिस की एक टीम थाना माछरौली इलाका के गांव छपार के पास गश्त पर तैनात थी। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान टीम को गांव सरोला की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। टीम ने टॉर्च की मदद से गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस पार्टी को देख कर अपनी गाड़ी को वापस मोड़ कर भगा लिया। चालक बहुत तेज गति से गाड़ी को चलाता हुआ भगा ले गया। कुछ समय पश्चात गांव खुड्डन के पास में वही गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने फिर से रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने गति बढ़ाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी को पुलिस पार्टी को पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिमों ने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी की तेज गति होने के कारण उसने सरकारी गाड़ी की साइड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त गाड़ी रुक गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को काबू किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आमजन की जान माल की परवाह न करते हुए तेज गति गफलत व लापरवाही से चलाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने की नियत से सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने, अवैध हथियार रखने, कोविड के निर्देशों की अवहेलना और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई करते हुए थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।