फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनीपुरा कॉलोनी में बन रहे नाले का पूर्व विधायक कौशिक ने किया निरीक्षण

Fri, 21 Jun 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोगों के लिए गले की फांस बने सेक्टर-9 की तरफ से सैनीपरा रोड पर बन रहे नाले का पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी के साथ मौके का निरीक्षण किया। मौके पर एचएसवीपी के जेई कामेश कुमार ने पूर्व विधायक कौशिक को मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि जो नाला नगर परिषद द्वारा बनाया गया है। वह एचएसवीपी विभाग की जमीन के प्लाटों में बनाया गया है। उसे पीछे हटाना पड़ेगा। जबकि बाकी बचे नाले को एचएसवीपी की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के उच्चाधिकारियों के आदेश पर बारिश के मौसम को देखते हुए फिलहाल नाले का निर्माण शुरू करने के लिए कहा गया है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि पहले भी सेक्टर-9 में बन रही व्यावसायिक मार्किट में जनहित में 22 फुट का रास्ता मुख्यमंत्री के आदेशानुसार छुड़वाया गया था। इस नाले की समस्या का समाधान भी सरकार द्वारा करवाया जाएगा। पीछे ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री से इस मामले को लेकर मुलाकात की थी, लेकिन यहां कुछ विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि इस नाले का निर्माण हो। इसलिए विभाग में झूठी शिकायत देकर अब फोटो खिंचवाकर झूठा श्रेय लेना चाहते हैं। ऐसे लोगों की दाल नहीं गलेगी। इस नाले को पूरा करवाने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जाएगा। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा कि भाजपा द्वारा कराये जा रहे जनहित के कार्यों का कुछ लोग श्रेय लेना चाहते हैं, लेकिन इन्हीं लोगों ने सैनीपुरा के दोनों तरफ बनने वाले नाले का विरोध किया। सेक्टर -9 की तरफ बने सीसी रोड की शिकायत की। पूर्व विधायक ने काॅलोनी के लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से जल्द मिलकर इस का स्थाई समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें