बिजली निगम घरेलू ऊर्जा को बचाने के लिए उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 जारी किया है। इस नंबर फोन कर घर में लगे पुराने एयर कंडीशन (एसी) की जगह कम खपत वाले सुपर एनर्जी एफिशिएंट स्प्लिट इनवर्टर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता 1.5 टन का ऊर्जा बचत वाला नया एसी लगवा कर या पुराने एसी को बदलकर अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। यह योजना 24 अगस्त तक लागू रहेगी और उपभोक्ता घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता संदीप जैन ने बताया कि यह योजना ग्रामीण व शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। ग्रामीण क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर निगम की ओर से 4000 रुपये व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 8000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर 2000 रुपये व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 4000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। योजना से संबंधित ऑनलाइन त्रुटियां अथवा अन्य समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर-1912 या ईमेल-acreplese@uhbvn.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।