बादली। कॉलेज में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद फीस जमा कराई जा रही है। हालांकि, बादली के चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में कम छात्र फीस जमा करवा रहे हैं।
चौधरी धीरपाल सिंह कॉलेज में अभी तक 410 आवेदन आए हैं। अब लिस्ट के आधार पर बीए में सबसे ज्यादा 36 छात्र, जबकि बीकॉम में मात्र एक छात्र ने फीस जमा कराई है।
प्राचार्य आनंद कादयान के अनुसार कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत ही दाखिले किए जा रहे हैं। मेरिट लिस्ट में आए छात्रों को फीस जमा करवानी है, जिसके बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
कोर्स
सीट
आवेदन
पहली लिस्ट दूसरी लिस्ट फीस
बीए
400
269
92
03
36
बीकॉम
80
21
06
01
01
भूगोल
40
12
06
01
02
लाइफ साइंस
20
34
11
01
05
बीएससी
40
39
19
01
03