फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, सरसों का तेल व मिर्च पाउडर के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत बुधवार शाम को बेरी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम शाम करीब 4 बजे बाजार में पहुंची। एक दुकान से पैकिंग का सरसों के तेल व मिर्च पाउडर के दो सैंपल भरे। टीम ने सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। यदि जांच के बाद सैंपल फेल आए तो विभाग के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

किराने की दुकान खुलने का समय 3 बजे से 6 बजे तक है। बुधवार की शाम को बाजार में जब दुकानदारों को इस बात पता चला कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल ले रही है तो उन्होंने दुकानें बंद कर दीं। पिछले सप्ताह भी बेरी से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेरी में सरसों के तेल के दो सैंपल लिए थे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व वाली टीम में विभाग की तरफ से मंदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकने के लिए सरसों का तेल की जांच के अभियान शुरू किया हुआ है। बेरी में एक दुकान से पैकिंग सरसों का तेल व मिर्च पाउडर के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। जांच के बाद कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जोगेंद्र, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें