फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन में छाया कोहरा, अगले चार दिन मौसम में उतार-चढ़ाव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर और आसपास के क्षेत्र में रविवार की सुबह गहरे कोहरे से हुई। सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ। सुबह के समय दृश्यता 20 से 25 मीटर तक रही। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी मौसम प्रणाली 19 जनवरी को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर 19-22 जनवरी के दौरान मौसम में बदलाव और केवल उत्तरी जिलों पर बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
वहीं 23 जनवरी को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 23-28 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। बार-बार पश्चिमी मौसम प्रणाली सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जनवरी महीने के अंतिम दिनों में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें